गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में आवारा कुत्तों का कहर, एक दिन में 40 से ज़्यादा लोग घायल
गया शहर के चौक, जीबी रोड और बैरागी इलाके में आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर 40 से ज्यादा लोगों को काट लिया। सभी घायलों का इलाज जेपीएन अस्पताल में जारी है, जहां एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिया जा रहा है।घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है और लोग घर से निकलने से डर रहे हैं। वहीं, प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।