लैलूंगा: सुशासन तिहार के बीच तहसील में 'शराबी चपरासी', मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर निलंबन की अनुशंसा से मचा हड़कंप
लैलूंगा तहसील कार्यालय में पदस्थ चपरासी अमिताभ मिंज कथित रूप से शराब के नशे में मिला। तहसीलदार उज्जवल पाण्डेय ने मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई हेतु मामला एसडीएम को भेज दिया गया। घटना के बाद पूरे तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है