बिजावर: बिजावर विधायक केन-बेतवा परियोजना प्रभावितों से मिले, न्यायपूर्ण पुनर्वास का दिया भरोसा
बिजावर विधायक ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे अपने निवास पर केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्राम घुंघरी के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, चिंताएं और सुझाव सुने। विधायक ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि उनके अधिकारों की रक्षा और न्यायपूर्ण पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।