कस्बे में सिवरेज और ड्रनेज़ के जरिये गंदे पानी निकासी का करें अधिकारी स्थाई समाधान :- संदीप कुमार
एसडीएम संदीप ने गंदे और बरसाती पानी निकासी के लिए सिवरेज व्यवस्था का किया निरीक्षण :-
तोशाम, 27 जून।
एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि तोशाम में बरसाती पानी निकासी के लिए सिवरेज व्यवस्था में कोई कमी ना रहने दें। कस्बे में सिवरेज और ड्रनेज़ के जरिये गंदे पानी निकासी का अधिकारी स्थाई समाधान करें।
एसडीएम संदीप कुमार आज जल घर व गंदे पानी के बुस्टिंग स्टेशन निरीक्षण कर अधिकारियो को दिशा निर्देश दें रहे थे।
उन्होंने तोशाम कस्बे में पेयजल और गंदे व बरसाती पानी निकासी की निरीक्षण के दौरान कस्बे में पोस्ट ऑफिस, मैन बाजार, माता वाली और पार्क वाली गली सहित बस स्टैण्ड के पास वाले जोहड़ से गंदे और बरसाती पानी के निकासी के बेहतर प्रबंधो बारे अधिकारियो को दिशा निर्देश भी दिए।
इस दौरान सरपंच राजेश कुमार,एसडीओ पब्लिक हेल्थ विक्रम पुनिया, ठेकेदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
***********************