*थाना औंग अंतर्गत गांव परसदेवपुर में एक आज सुबह घटना हुई थी जिसमें 112 को सूचना मिलती है कि एक मजरूब है संजीव तिवारी, जिनके द्वारा यह सूचना दी जाती है कि उनकी पत्नी ने कल रात को उनको बांधकर, बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट करी है और उनके द्वारा यह तक बोला जाता है कि उनकी पत्नी ने उनको बिजली के तार छुआकर करंट भी लगाया है। इस सूचना पर तुरंत वहां पर पुलिस पहुंचती है। सबसे पहले जो मजरूब है उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाती है और मजरूब के बयान भी किए जाते हैं। उसके बाद जब अस्पताल में उनकी स्थिति बेहतर होती है, तब उनके भाई के द्वारा इसमें उनकी ही पत्नी के विरुद्ध एक प्रार्थना पत्र दिया जाता है जिस पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है, के संबंध में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक की बाइट।*