सीकरी: असरवा सुपरफास्ट ट्रेन के रूपवास में ठहराव की मांग तेज हुई
भरतपुर के रूपवास क्षेत्र में असरवा सुपरफास्ट ट्रेन संख्या 20177 के ठहराव की मांग को लेकर स्थानीय लोगों में आवाज तेज हो गई है। क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विधायक डॉ. ऋतु बनावत को ज्ञापन सौंपकर रूपवास स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग रखी। विधायक ने मामले को गंभीर मानते हुए आगरा मंडल के अधिकारियों से बात की है।