वाड्रफनगर: वाड्रफनगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, सांसद श्री चिंतामणि महाराज भी हुए शामिल
वाड्रफनगर शुक्रवार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद पंचायत वाड्रफनगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज भी शामिल हुए। श्री महाराज की उपस्थिति में निकाली गई तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, नागरिकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया