नवाबगंज: ज़ैदपुर में एक बार पुनः चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया
बाराबंकी जिलाधिकारी के आदेशानुसार नगर पंचायत जैदपुर में नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर गुरूवार करीब 12:30 बजे अभियान चलाया। इस दौरान कस्बे के मुख्य मार्ग से दर्जनों की संख्या में अवैध कब्जों को हटाया गया। साथ ही मुख्य मार्गों पर लगी तमाम होल्डिंग भी हटाई गयी।