➡️ युवा कलोत्सव 2026-27 संगीत, नृत्य और नाटक का उत्सव
➡️ सांसद, विधायक की उपस्थिति में दो दिवसीय युवा कलोत्सव का हुआ शुभारंभ
संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, सागर, मध्य प्रदेश के सहयोग से संगीत, नृत्य और नाटक का उत्सव युवा कलोत्सव 2026-27 का शुभारंभ दिनांक 19 जून को महाकवि पद्माकर सभागार में सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर सचिव संगीत नाटक अकादमी श्री राजूदास, एसडीएम सागर श्री अमन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, कलाकार एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
सचिव संगीत नाटक अकादमी श्री राजूदास ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि युवा क्लोत्सव युवकों को कला के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के लिए। संगीत नाटक अकादमी भारतीय कला को संरक्षित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, सागर के तत्वाधान में 19 एवं 20 जून 2026 को सायं 6.00 बजे से महाकवि पद्माकर सभागार सागर में युवा कालोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में कुल 10 कला दलों के लगभग 125 कलाकारों द्वारा प्रतिभागिता की जा रही है।
कथक, बधाई और राई की मनमोहक प्रस्तुति
युवा कलोत्सव 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर प्रथम दिवस 19 जून 2026 दिन शुक्रवार को डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा हिंदुस्तानी वाद्य-वृंद, ऋषि विश्वकर्मा एवं दल सागर द्वारा लोक संगीत, दर्शन लोककला संस्थान सागर द्वारा बधाई नृत्य, नृत्याराधना नृत्य मंदिर संस्थान उज्जैन द्वारा कथक एवं मूलचंद गोंड एवं दल मसानझिरी द्वारा राई नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
संगीत नाटक अकादमी, संगीत, नृत्य और नाट्य कला की राष्ट्रीय अकादमी, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है। स्थापना के बाद से, अकादमी देश में प्रदर्शन कलाओं के क्षेत्र में सर्वोच्च संस्था के रूप में कार्य कर रही है, जो भारत की विविध संस्कृति की विशाल अमूर्त विरासत को विभिन्न रूपों और विधाओं में अभिव्यक्त करते हुए संरक्षित और बढ़ावा देती है।
संगीत नाटक अकादमी ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करते हुए वर्ष 2022 में युवा कलोत्सव नामक एक श्रृंखला का आयोजन आरंभ किया था। इस महोत्सव में संगीत, नृत्य, नाटक, लोक एवं आदिवासी कला और संबद्ध कलाओं के क्षेत्र से जुड़े युवा कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं। इस महोत्सव में युवा कलाकारों और हमारी विविध प्रदर्शन कला विधाओं, परंपराओं और अभिव्यक्तियों की निरंतरता को प्रदर्शित किया गया है। युवा कलोत्सव अकादमी का विभिन्न राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों, कला अकादमियों और सांस्कृतिक संस्थानों के साथ एक समन्वित प्रयास है।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
45 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026