अलवर: मौसम बदलते ही अलवर जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, एक दिन में 1200 मरीज पहुंचे
Alwar, Alwar | Jun 8, 2026 अलवर। मौसम परिवर्तन का असर अब सेहत पर दिखने लगा है। जिला अस्पताल में सोमवार को उल्टी-दस्त, बुखार, खांसी, जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित करीब 1200 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं और डॉक्टर लगातार इलाज में जुटे रहे।