बीदासर: गांव मगरासर में पौधारोपण और गौ सेवा के साथ जिला प्रमुख ने की जनसुनवाई
Bidasar, Churu | Jun 10, 2025 बीदासर।मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे क्षेत्र के गांव मगरासर में जिला प्रमुख वंदना आर्य ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौद्यारोपण एवं गौ सेवा करने के साथ ही जनसुनवाई की। इस दौरान जिला प्रमुख वन्दना आर्य के साथ राजगढ़ प्रधान विनोद पूनिया, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत, प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ बीकानेर संभाग प्रभारी रवि आर्य मौजूद थे।