बीदासर: बीदासर थाने में आयोजित हुई सीएलजी की बैठक
Bidasar, Churu | Jun 5, 2025 बीदासर- पुलिस थाना में सुजानगढ़ एडीएम मंगलाराम पूनियां की अध्यक्षता में ईद उल-अजहा के उपलक्ष्य में सीएलजी, शांति समिति और प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ईदुलजुहा का त्यौहार आपसी भाईचारे और सौहार्द से मनाने की अपील की गई। बैठक को एडीएम मंगलाराम पूनियां, एएसपी दिनेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक प्रहलाद राय, थानाधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने संबोधित किया।