बीदासर: पेट्रोल पंप लूट के आरोप में सांडवा पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
Bidasar, Churu | Jun 8, 2025 बीदासर। लालगढ़ पैट्रोल पंप लूट के मामले में सांडवा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम करीब सात बजे सांडवा थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि गत 12 अप्रेल की सुबह करीब पौने पांच बजे लालगढ़ स्थित पैट्रोल पंप के सेल्समैन से चार अज्ञात बदमाश डरा धमका कर 44800 रूपये नगदी एवं मोबाइल छीन कर ले गये।