बीदासर: छापर स्थित गांधी सरोवर तालाब पर नगरपालिका के कार्मिकों ने किया श्रमदान
Bidasar, Churu | Jun 6, 2025 बीदासर। कस्बे छापर में नगरपालिका द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत गांधी सरोवर तालाब पर श्रमदान किया गया। राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत नगरपालिका छापर द्वारा गांधी सरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में गांधी सरोवर तालाब की साफ सफाई करने के साथ ही हरियालो राजस्थान के तहत पौद्यारोपण के लिए गडढ़े खुदाई का कार्य किया।