बीदासर: बीदासर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार
Bidasar, Churu | Jun 7, 2025 बीदासर कस्बे में शनिवार को ईद उल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर की ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। बड़ी ईदगाह में शहर काजी हाफिज मोहम्मद शरीफ व नेक नगर ईदगाह में हाफिज मोहम्मद यूनुस भुट्टा ने ईद उल अजहा की नमाज अदा करवाई। नमाज के दौरान देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ की गई।