गंगरार: पंचायत समिति परिसर में योग दिवस पर सामूहिक योग का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने की भागीदारी
गंगरार। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को गंगरार पंचायत समिति परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पार्टी पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, क्षेत्रवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व अधिकारियों ने सहभागिता की। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ मानसिकता व संतुलन का संदेश दिया।