बालाघाट: लांजी स्थित गुजरी स्थल पर शराब दुकान खोलने से विवाद, जांच की जिला प्रशासन से की मांग
नगर परिषद लांजी द्वारा गुजरी स्थल की भूमि पर शराब दुकान संचालित करने के लिए भूमि आवंटित किए जाने का मामला विवादों में आ गया है। जानकारी के अनुसार जिस भूमि का गुजरी ठेका वर्ष 2026-27 के लिए पहले से दिया जा चुका है, उसी भूमि के एक हिस्से को शराब दुकान हेतु लीज पर दिए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का मंगलवार लगभग दोपहर 12 बजे कहना है कि एक ही भूमि