महाराजगंज: मऊ गर्वी गांव में बारिश के कारण कच्चा मकान भरभरा कर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
19 अगस्त बुधवार दोपहर 12:00 बजे मकान गिरने की जानकारी प्राप्त हुई जो महाराजगंज विकासखंड की मऊ गर्मी गांव का मामला है। गांव निवासी व्यक्ति का कच्चा मकान अचानक रात्रि में भर भरा कर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि गिरने की आशंका को देख परिवार समेत घर के बाहर हो गए। जिससे कोई जनहानि तो नहीं हुई परंतु घर गिरिश्ती का सामान नीचे दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।