सिकंदराराऊ: एसओजी और थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा, कारतूस, बुलट बाइक आदि बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में एसओजी टीम व सिकन्द्राराऊ पुलिस ने महिला से कुण्डल छीनने व एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने की घटना करने वाले दो अभियुक्तो को पुरदिल नगर रोड से गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 01 जोडी कुण्डल, 01 मोबाईल व 02 तमंचा , 04 जिन्दा कारतूस, घटना मे प्रयुक्त बुलट मोटरसाइकिल बरामद हुई है।