कुरई: सिवनी में जिला स्तरीय जनसुनवाई, 148 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर ने दिए शीघ्र निराकरण के निर्देश
Kurai, Seoni | Mar 31, 2026 सिवनी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान आम नागरिकों से कुल 148 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।