सिकंदरा: रसधान चौकी के सामने नेशनल हाईवे पर खड़ी पिकअप में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, छह लोग घायल, सीएचसी में उपचार शुरू
कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर रसधान चौकी के सामने बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन में पीछे से रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। बस में सवार अन्य यात्रियों के सुरक्