भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 66 अमरपाटन के अंतर्गत रामनगर जनपद कार्यालय में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह एवं नायब तहसीलदार ललित धार्वे की उपस्थिति में हुआ। इस प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह मौजूद रहे।