महागामा: दुमका जॉन के आईजी कन्हैया लाल मयूर पटेल ने महागामा अनुमंडल पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण
दुमका जॉन के आईजी कन्हैया लाल मयूर पटेल शनिवार को महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान व्यवस्था का सख्त निरीक्षण किया उन्होंने रिकॉर्ड, लंबित मामलों और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।