बहराइच: बहराइच कोतवाली नगर पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय हेतु किया रवाना
बहराइच कोतवाली नगर पुलिस ने रविवार को मारपीट के मुकदमे में वांछित चल रहे काजीपुरा निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया कि अभियुक्त 2015 के मुकदमे में वांछित था जिसके विरुद्ध न्यायालय ने वारंट जारी किया था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालयरवाना कर दिया गया है।