बहराइच: मौजमपुरवा के पास चार पहिया वाहन की ठोकर से किशोर की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
जिले के चहलारीघाट इलाके के मौजमपुरवा के पास चार पहिया वाहन की ठोकर से किशोर घायल हो गया। उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। और पुलिस जांच में जुट गई है।