भितरवार: करियावटी गांव के पास दो कारों की टक्कर, इलाज के दौरान बेटे की मौत, पिता घायल
करियावटी गांव के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर होने से गंभीर हादसा हुआ है। घायलों को लाया गया सामुदायिक अस्पताल भितरवार। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद किया गया ग्वालियर रेफर। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।