रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही कई लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और मंगलसूत्र छीनने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कदरावां गांव का बताया जा रहा है। कदरावां निवासी संजू पत्नी अमन कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 26 अक्टूबर 2026 की शाम करीब पांच बजे वह खेत में फसल देखकर वापस घर लौट रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने दो दिन पहले उसके देवर आदर्श और राहुल के साथ हुई कथित मारपीट का जिक्र करते हुए धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और महिला के साथ ही उसके परिवार के आदित्य, अभय और रिया के साथ कथित तौर पर म