कुंडा: क्षेत्राधिकारी कुंडा ने थाना समाधान दिवस पर मानिकपुर थाने में की जनसुनवाई
क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने शनिवार दोपहर 2 बजे तक थाना मानिकपुर में जनसुनवाई की,जहाँ विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सामुहिक समस्याएं साझा कीं। क्षेत्राधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपनी समस्याएं निःसंकोच बताने का आवाहन किया।