📍आजमगढ़: गैंगस्टर के.सी. राय की लगभग ₹10 करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क
आजमगढ़ पुलिस एवं प्रशासन ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर कृष्णचन्द्र राय उर्फ के.सी. राय से संबंधित बताई गई लगभग ₹10 करोड़ मूल्य की अचल संपत्ति को नियमानुसार कुर्क कर प्रशासनिक कब्जे में लिया। कार्रवाई के दौरान डुगडुगी पिटवाकर न्यायालय के आदेश की उद्घोषणा भी की गई।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। मामले की जांच और न्यायालयीय आदेश के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
⚠️ अस्वीकरण: यह पोस्ट पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस-विज्ञप्ति एवं उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी पर आधारित है। मामला न्यायालय के विचाराधीन हो सकता है। अंतिम निर्णय माननीय न्यायालय द्वारा किया जाएगा। इस पोस्ट का उद्देश्य केवल समाचार/जनहित में जानकारी साझा करना है।
#Azamgarh #AzamgarhNews #UPPolice #CrimeNews #KC_Rai #Gangster #PropertySeized #BreakingNews #TV24NEWSEXPRESS #UttarPradesh #PoliceActio