सिंहस्थ-#2028. नियमित निरीक्षण-109
------------------
🔸अंडरपास निर्माण के लिए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था करे- संभाग आयुक्त श्री सिंह
------------------
🔸संभाग आयुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने पार्किंग स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार किए गए टॉयलेट व्यवस्था का निरीक्षण किया
--------------------
उज्जैन, 13 नवंबर। सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के अंतर्गत हरि फाटक ब्रिज के नीचे अंडरपास निर्माण कार्य और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पार्किंग क्षेत्र में प्रस्तावित टॉयलेट व्यवस्था का निरीक्षण
🔸संभाग आयुक्त-सह-सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह एवं कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने शुक्रवार को नियमित निरीक्षण के दौरान किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा भी उपस्थित रहे।
🔸अधिकारियों ने अंडरपास निर्माण कार्य की प्रगति का स्थल पर जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति एवं शेष कार्यों की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि अंडरपास मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था का प्लान तैयार किया है जिससे आमजन को आवागमन में कोई परेशानी ना हो।
🔸संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात प्रबंधन की व्यवस्था पूर्व से कर ली जाए। इसके साथ ही अंडरपास निर्माण के दौरान सीवर लाइन के लिए भी नगर निगम से समन्वय कर व्यवस्था करते हुए निर्माण कार्यों को तेजी से किया जाए।
🔸संभाग आयुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम द्वारा कर्कराज पार्किंग, चार धाम पार्किंग, महाकाल महालोक के पीछे तकिया मस्जिद पार्किंग क्षेत्र और श्री काल भैरव मंदिर के पीछे स्थित पार्किंग क्षेत्र में सिंहस्थ महापर्व के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पार्किंग स्थलों पर तैयार किए गए अलग-अलग प्रकार के टॉयलेट्स व्यवस्था का अवलोकन किया। संभाग आयुक्त श्री सिंह निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल पर तैयार किए जाने वाले टॉयलेट्स की थीम एक ही रखी जाए और जो टॉयलेट सुविधाजनक और बेहतर हो उसे ही तैयार किया जाए। संभाग श्री सिंह ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी विशेष
ध्यान देने के निर्देश दिए।
🔸निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नेहा जैन, अपर मेला अधिकारी सुश्री दृष्टि जायसवाल, श्री ओमप्रकाश सनोडिया सहित नगर निगम के अधिकारी और इंजीनियर उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ujjain Commissioner JDjansampark Ujjain Collector Office Ujjain Dr Mohan Yadav Simhasth2028