बड़गांव: उदयपुर में वार्डपंच उपचुनाव 26 मई को होंगे, नामांकन की अंतिम तिथि 14 मई तय
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उपचुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उदयपुर जिले में वार्डपंच के 3 पदों के लिए मतदान 26 मई को होगा। नामांकन 14 मई को होंगे और नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है। गोगुन्दा और कुराबड़ पंचायत समितियों के तीन वार्डों में यह चुनाव होंगे।