दतिया नगर: दतिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, डेयरियों व दुकानों से दूध, दही, पनीर के नमूने लिए गए
दतिया शहर में मध्य प्रदेश शासन एवं कलेक्टर दतिया के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और डेयरियों का निरीक्षण किया। गर्मी के मौसम को देखते हुए दुकानदारों को खाद्य सामग्री ढककर रखने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा हाइजीनिक परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ तैयार करने के निर्देश दिए गए।