शासकीय महाविद्यालय माड़ा में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न
विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
देवसर विधान सभा क्षेत्र के माड़ा तहसील अंतर्गत मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय माड़ा के तत्वावधान में माड़ा स्थित सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रातः 11 बजे से आयोजित इस प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय महाविद्यालय माड़ा के प्राचार्य डॉ. गोविंद बाथम ने की। मंच पर जिले के वरिष्ठ खेल अधिकारी डॉ. विनोद राय एवं डॉ. उमाकांत सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य डॉ. गोविंद बाथम ने मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम को स्मृति चिह्न, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही उपस्थित अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
आयोजक सचिव डॉ. प्रदीप कुमार कछवाहा ने प्रतियोगिता के आयोजन एवं उद्देश्य की संक्षिप्त जानकारी दी। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने महाविद्यालय को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।
डॉ विनोद राय, डॉ उमाकांत सिंह, डॉ संजय सिंह, डॉ सतयेंद्र पुरी, डॉ संदीप भावसर, संजीव जयसवाल, राम सजीवन शाह सरई महाविद्यालय से डॉ ईकलाक,डॉ श्वेता श्रीवास्तव देवसर से डां प्रियंका गुप्ता कुश्ती संघ की ओर से अर्पित गुप्ता महाविद्यालय परिवार की ओर से श्रीमती प्रभाती आम्रवंशी,डॉ प्रभाकर मिश्रा, डॉ सनत तिवारी, डॉ बैद्यनाथ चर्मकार,अमित शाह,अवनीश मिश्रा की उपस्थिति गरिमामय थी साथ ही महाविद्यालय स्टाफ की ओर से जगबंधन सिंह एवं बुधराम नाई का सहयोग सराहनीय था प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ सनत तिवारी एवं आभार व्यक्त श्रीमती प्रभाती अमरवंशी जी के द्वारा किया गया । प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार कछवाहा के द्वारा निभाया गया ।