जमुई: नवीनगर बाजार से बियर और अंग्रेजी शराब के साथ दो भाई गिरफ्तार, अंडा और चाउमीन की आड़ में हो रही थी तस्करी
Jamui, Jamui | Aug 15, 2025 नवीनगर बाजार में अंडा और चाउमीन की आड़ में की जा रही शराब की तस्करी का गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की रात 8:00 बजे पर्दाफाश कर लिया है। इस दौरान 107 पीस केन बियर, 32 बोतल अंग्रेजी शराब और 24 पीस टेट्रा पैक यानि कुल 73. 570 लीटर शराब बरामद कर कारोबारी दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षण सुभाष कुमार ने की है।