जमुई: श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से ABVP ने निकाली 2000 फीट की तिरंगा यात्रा, नेचर विलेज के संस्थापक निर्भय प्रताप भी हुए शामिल
Jamui, Jamui | Aug 14, 2025 स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा 2000 फीट लंबी तिरंगा यात्रा शहर में निकाली गई।इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से की गई और गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे तक पूरे शहर का भ्रमण कर यात्रा का समापन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में नेचर विलेज के संस्थापक निर्भय प्रताप सहित अन्य भाजपा नेता भी शामिल हुए।