जमुई: उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों की जान को जोखिम में डालकर शिक्षक ने नेशनल हाईवे से बालू ढुलवाई, वीडियो हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Aug 15, 2025 जमुई जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, विशनपुर के प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां शिक्षक द्वारा छोटे- छोटे बच्चों की जान को जोखिम में डाल कर सड़क किनारे से बालू की ढुलाई कराई गई है। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे सामने आई है। मामला गुरुवार की बताई जाती है।