जमुई: संदिग्ध हालत में महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
Jamui, Jamui | Aug 15, 2025 खैरा थाना क्षेत्र की डुमरकोला गांव की एक महिला की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह सदर अस्पताल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वही इलाज कर रहे चिकित्सक ने कीटनाशक दवा खाने से मौत होने की बात बताइ है। साथ ही उसके बैसरा जांच के लिए भागलपुर भेजा गया है। मृतका महिला की पहचान खैरा प्रखंड क्षेत्र के डुमरकोला गांव की ममता कुमारी के रूप में की गई है।