गाज़ियाबाद: थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने 2 शातिर वांछित चोरों को चोरी की ज्वैलरी व नकदी सहित किया गिरफ्तार
मंगलवार को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित चल रहे सुनील कुमार और चंद किरण नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को तिगरी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किये गये माल के 2.07 लाख रुपये नगद व 1 किलो 104.42 ग्राम पीली धातु के आभूषण, सिक्के व बिस्किट बरामद किए गए हैं।