गाज़ियाबाद: लिंक रोड में मजदूर की इट मारकर की हत्या, पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद का थाना लिंक रोड पुलिस में लिंक रोड क्षेत्र में हुई मजदूर तनवीर की हत्या का खुलासा कर दिया है। तनवीर की हत्या उसी के साथ काम करने वाले मजदूर निसार ने इट मार कर की थी। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि तनवीर और निसार लिंक रोड थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में कार्य कर रहे थे और दोनों के बीच विवाद हो गया जिसमें तनवीर की हत्या हो गई।