गाज़ियाबाद: चोरी की घटना में वांछित दो अभियुक्तों को क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने तिगड़ी गोल चक्कर से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित दो व्यक्तियों को तिगड़ी गोल चक्कर से गिरफ्तार किया है और इनकी निशानदेही पर ₹207000 बरामद किए है। डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव ने बताया कि सुनील और चंद्र किरण को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से नगदी के अलावा सोने के आभूषण भी बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।