‘लेडी सिंघम’ के नाम से चर्चित पूर्व आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा किसी पुलिसिया कार्रवाई को लेकर नहीं, बल्कि जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के साथ हुई मुलाकात की एक तस्वीर को लेकर हो रही है।सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आने के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में उनकी सियासी पारी शुरू करने की अटकलें तेज हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि काम्या मिश्रा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकती हैं। हालांकि, अभी तक उनकी ओर से राजनीति में आने या जदयू में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ‘लेडी सिंघम’ पुलिस सेवा के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की शुरुआत करेंगी?
#KamyaMishra #SanjayJha #JDU #JDUBihar #BiharPolitics #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #काम्यामिश्रा #संजयझा #सचभारत_न्यूज़
Fatehpur, Gaya | Nov 7, 2026