जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन आज सुबह 7:30 बजे श्रमदान कर मनाया। जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया व राष्ट्रीय सचिव, राजस्थान सह प्रभारी ऋतिक मकवाना की मौजूदगी में स्टेशन रोड स्थित जैन धर्मशाला के बाहर कार्यालय मार्ग पर सफाई की गई।