कासगंज: सोरों कोतवाली पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी की, 5 जुआरी किए गिरफ्तार
सोरों कोतवाली पुलिस ने सूर्य कुंड के समीप हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए जुआरियों का नाम सीताराम उर्फ सीतईया,आदेश, सवरुदीन, राजेश और सुरेश है। गिरफ्त में आए जुआरियों के कब्जे से ₹15350 की नग़दी और ताश पत्ते बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।