दमोह: मंत्री प्रह्लाद पटेल दमोह मेडिकोन 2026 कार्यक्रम में हुए शामिल, आयोजन को बुंदेलखंड में मील का पत्थर बताया
Damoh, Damoh | May 24, 2026 दमोह में दमोह मेडिकान 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया,चिकित्सको द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुएमंत्री प्रहलाद पटेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि वर्ष 2026 बुंदेलखंड में चिकित्सा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा,ऐसे कार्यक्रम महानगरों में होते हैं कार्यक्रम की सराहना कर शुभकामनाएं दी