कैंपियरगंज: कैंपियरगंज के आबकारी निरीक्षक ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए गए अभियान में दी दबिश, 15 लीटर शराब बरामद
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब के निर्माण बिक्री परिवहन भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे, विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में आबकारी निरीक्षक, कैंपियरगंज एसएन वर्मा व उनकी टीम के द्वारा कई जगहों पर दबिश दी गई, इस दौरान तकरीबन 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया, साथ ही 4 भट्टियां भी तोड़ी गई और ढाई सौ किलो लहन भी नष्ठ किया गया।