पीरो: चरपोखरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान बना तमाशा, मनरेगा मार्ट के नाम पर जनता को मिला धोखा
Piro, Bhojpur | Apr 2, 2026 सरकारी अमले का दमखम जब कागजी दावों और दिखावे की भेंट चढ़ जाए तो परिणाम चरपोखरी बाजार जैसा होता है। जिस बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के नाम पर प्रशासन ने कभी भारी तामझाम के साथ बुलडोजर चलवाया था। आज वही बाजार भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही की जीती-जागती तस्वीर बन चुका है। प्रशासन की मौन स्वीकृति ने आज चरपोखरी को पहले से भी बदतर हालातों में धकेल दिया है।