हसनपुर: हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव भदौरा में मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
हसनपुर से भदौरा मार्ग पिछले चार वर्षों से क्षतिग्रस्त है। जिसके चलते चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करने वाले गन्ना किसानों और हसनपुर को माल ले जाने वाले किसानों के वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।मजबूरन किसानो को अपना बोझा लदा वाहन दूर दराज के रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है।स्कूल वाहन समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं।