मुंगावली: कांग्रेस सोशल मीडिया टीम में नई नियुक्ति, मुंगावली में मुकेश सेन बने ब्लॉक अध्यक्ष
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। सोमवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर सोशल मीडिया और आईटी विभाग में नई नियुक्तियां की गई हैं। अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा में मुकेश सेन को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।