ऊन: शामली जिले के झिंझाना थाने की पुलिस ने न्यायालय से वांछित सहारनपुर जनपद निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
मंगलवार की शाम साढ़े 4 बजे शामली के झिंझाना थाने से बताया गया कि एसपी के आदेश पर गैर जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में स्थानीय पुलिस ने न्यायालय से वांछित चल रहे सहारनपुर जिले के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव छपार निवासी नकुल पुत्र राजेंद्र को गिरफ्तार किया है, जिसके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।