अमरोहा: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, DM से शव का PM कराने की मांग
Amroha, Amroha | Aug 14, 2026 अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के चौधरपुर गांव निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।